रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना लगभग ना के बराबर हो गई है। लोकसभा में सेना में भर्ती पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में 73 सेना भर्ती केंद्र हैं। प्रत्येक भर्ती केंद्र के साथ एक निश्चित संख्या में जिले जुड़े होते हैं।
राज्यसभा ने पूर्व सदस्य कैलाश जोशी को श्रद्धांजलि दी
राज्यसभा में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सदस्य कैलाश जोशी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जोशी का 24 नवंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सदस्यों ने जोशी के सम्मान में कुछ पलों का मौन भी रखा गया।
सरकारी कामकाज में बढ़ा हिंदी का उपयोग: मंत्री
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से सरकारी कामकाज में हिंदी भाषा का उपयोग बढ़ा है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गिरिधारी यादव और रमा देवी के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी।
लोकसभा अध्यक्ष सदन में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन की जानकारी दी तो सदस्यों ने मेजे थपथपाकर उनको बधाई दी।